बजट घोषणाओं से लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी गुलजार रहा

बजट घोषणाओं से लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी गुलजार रहा
बजट घोषणाओं से लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी गुलजार रहा

बजट घोषणाओं से सेंसेक्स-निफ्टी गुलजार

मुंबई, बजट में लोकलुभावन वादों की बजाय देश के समग्र विकास के लिए उठाए गए ठोस कदम से

उत्साहित निवेशकों की तेल एवं गैस, ऊर्जा, धातु, आईटी और टेक समेत सोलह समूहों में हुई दमदार

लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी गुलजार रहा।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 440.33 अंक की तेजी के साथ 72 हजार अंक के

मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 72,085.63 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)

का निफ्टी 156.35 अंक उछलकर 21,853.80 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.80 प्रतिशत मजबूत होक

र 38,928.11 अंक और स्मॉलकैप 0.49 प्रतिशत चढ़कर 45,849.80 अंक हो गया।

तरह निफ्टी की 38 कंपनियां लाभ जबकि 12 नुकसान

इस दौरान बीएसई में कुल 3943 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2036 में लिवाली

जबकि 1811 में बिकवाली हुई वहीं 96 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियां लाभ जबकि 12 नुकसान में रही।

बीएसई के 16 समूहों में लिवाली का जोर रहा। इस दौरान तेल एवं गैस 4.22, ऊर्जा 3.44, धातु 2.95, कमोडिटीज

0.87, सीडी 0.45, हेल्थकेयर 0.23, इंडस्ट्रियल्स 0.18, आईटी 2.17, यूटिलिटीज 2.18, ऑटो 0.37, पावर 1.81,

रियल्टी 0.85, टेक 1.68 और सर्विसेज समूह के शेयर 2.22 प्रतिशत मजबूत रहे।

विश्व बाजार का रुख मिलाजुला रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41, जर्मनी का डैक्स 0.78 और 0.41 प्रतिशत चढ़ गया

जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.21 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.46 प्रतिशत लुढ़क गया।

बजट घोषणाओं से लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी गुलजार रहा

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 332 अंक की तेजी लेकर 71,977.56 अंक पर खुला और दमदार लिवाली

की बदौलत दोपहर तक 73,089.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में

दोपहर बाद यह 71,948.77 अंक के निचले स्तर पर आ गया। अंत में पिछले दिवस के 71,645.30

अंक के मुकाबले 0.61 प्रतिशत चढ़कर 72,085.63 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी 115 अंक मजबूत होकर 21,812.75 अंक पर खुला

इसी तरह निफ्टी 115 अंक मजबूत होकर 21,812.75 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,126.80

अंक के उच्चतम जबकि 21,805.55 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 21,697.45

अंक की तुलना में 0.72 प्रतिशत उठकर 21,853.80 अंक हो गया।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफ़ा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में पावरग्रिड 4.10, एनटीपीसी 3.34,

टीसीएस 2.98, टाटा स्टील 2.89, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.74, विप्रो 2.52, इंफ़ोसिस 2.26, रिलायंस

2.18, टेक महिंद्रा 2.04, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.82, एचसीएल टेक 0.71, एसबीआई 0.39, मारुति

0.19 और टाटा मोटर्स 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, एक्सिस बैंक 1.42, एचडीएफसी बैंक 1.33, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.81, आईटीसी 0.60,

एलटी 0.57, टाइटन 0.34, इंडसइंड बैंक 0.26, आईसीआईआई बैंक 0.08 और भारती एयरटेल के शेयर 0.02 प्रतिशत के नुकसान में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »