
भिंडी का पानी
भिंडी में आयरन, बीटा केराटिन, विटामिन सी और ए, फाइबर, कैल्शियम, फोलेट,
मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा बालों को स्ट्रेट
करने में सहायक होता है। इसलिए आप बालों को स्ट्रेट करने के लिए भिंडी के पानी का
इस्तेमाल कर सकती हैं।सबसे पहले 6-7 भिंडी धो लें।अब भिंडी के टुकड़े कर इनको एक
पैन में डालें और एक कप पानी डालकर उबालने के लिए रख दें।जब पानी उबलकर आधा
रह जाए, तो गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।पानी के ठंडा होने के बाद भिडी को
छानकर अलग कर लें और पानी अलग कर लें।इस पानी को एक एयर टाइट कंटेनर में डाल लें।
बिना केमिकल के नेचुरल तरीके से बालों को करें स्ट्रेट
बालों में पहले शैंपू करें और फिर स्प्रे बोतल की मदद से भिंडी के पानी से बालों में स्प्रे
करें।इस पानी को बालों की जड़ों तक अच्छे से लगाएंऔर फिर हल्के हाथों से मसाज क
रें।इसके बाद बालों को कंघी से सुलझा लें।अब बालों को हवा में सूखने दें। बालों को सुखाने
के लिए ड्रायर का इस्तेमाल न करें।बाल सूखने के बाद सादे पानी से बालों को धो लें।इस
आसान और नेचुरल तरीके से आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।