
बिना पार्लर जाए चेहरे पर आएगा गजब का निखार
टमाटर स्क्रब फेशियल बनाना बहुत आसान है। इसको बनाने के लिए आपको अधिक चीजों
की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए सबसे पहले दो देसी टमाटर की प्यूरी बना लें। फिर कपड़े की
मदद से इस पेस्ट को छान लें। फिर इस रस में एक चम्मच आटे का चोकर और एक चम्मच
मैदा मिलाएं। इन तीनों चीजों से आपका स्क्रब बनकर तैयार हो जाएगा।मसाज फेशियल का
दूसरा स्टेप होता है। इसके लिए टमाटर की प्यूरी लें और फिर इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल,
1 चम्मच हंग कर्ड और 1 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स
करें और फिर फेस पर लगाएं। ऊपर की ओर आउटवर्ड डायरेक्शन में मसाज करें। फिर आखिरी
में 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को वॉश कर लें।टमाटर हमारे चेहरे से टैनिंग को हटाने
का काम करता है और ग्लो लाता है। साथ ही यह पोर्स को भी टाइट करता है।वहीं आटे का
चोकर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है, यह स्किन को साफ और मुलायत बनाता है।हंग कर्ड
स्किन को नमी और ठंडक देने का काम करता है।एलोवेरा जेल हमारी स्किन को हाइड्रेट करता
है और यह जलन और मुंहासों से भी राहत दिलाता है।मिल्क पाउडर एक नेचुरल ब्लीच की
तरह काम करता है और स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है।