
बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू
इस दौरान अखिलेश ने कहा कि मैं प्रेस के लोगों को 4 जून से शुरू होने वाले
स्वर्णिम काल के लिए बधाई देना चाहता हूं, जो ‘प्रेस की आजादी’ का दिन होगा।
बीजेपी अपने ही नेगेटिव नैरेटिव में उलझ गई है… उत्तर प्रदेश में 79 सीटें इंडिया
गठबंधन जीतेगी। सिर्फ एक सीट ‘क्विटो’ वाली पर लड़ाई है। आपको बता दें कि
‘क्विटो’ को लेकर अखिलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर
तंज कसा है। उन्होंने दावा किया कि चारों चरणों में बीजेपी की हार हो रही है,
उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पेपर लीक और बेरोजगारी पर बीजेपी के
पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने निवेश, डिफेंस एक्सपो के नाम पर झूठे सपने
दिखाए और जी-20 की बैठक में फर्जी चीजों का विज्ञापन किया। अखिलेश ने
कहा कि ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, संविधान, न्याय जो हमारे
लिए है सबको खत्म करना चाहते हैं, हर इस्टीट्यूशन को खत्म करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती है, नौकरी न देने से नौजवानों
का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो गय़ा। किसान नौजवान, व्यापारी बीजेपी की
पुरानी कहानी सुन सुन के थक चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि बुंदेलखंड के
लोग भारतीय जनता पार्टी को खंड खंड कर देंगे, INDIA गठबंधन उत्तर प्रदेश
में 79 सीटें जीत रहा है औऱ क्यूटो में लड़ाई में है।