
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती पत्नी Hailey Bieber पर प्यार लुटाते नजर आए
ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरों में, जस्टिन अपनी पत्नी को किस करते हुए
उनके बेबी बंप को सहलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक नाव पर खड़े
हुए हैं। जस्टिन ने एक लाइफ़ जैकेट पहनी हुई है जबकि हैली बिकिनी
में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है।एक अन्य तस्वीर में, जस्टिन रसोई
के अंदर खड़े होकर पॉपचिप्स खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा भी जस्टिन ने
अपने सोशल मीडिया पर और भी कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें किसी ट्रिप की है
या जोड़े के बेबीमून की ये कहना मुश्किल है क्योंकि इनके साथ लोकेशन साझा नहीं
की है। बता दें, हैली और जस्टिन 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। मई महीने की
शुरुआत में दोनों ने अपने माता-पिता बनने की घोषणा की थी।