गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र 2047 तक
विकसित भारत के सपने को पूरा करने का एक रोडमैप है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात
की जनता भाजपा को सभी 26 सीटें जीतने में मदद करेगी।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने
सोमवार को कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का
एक रोडमैप है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा को सभी 26 सीटें जीतने
में मदद करेगी। एक प्रेस कांफ्रेंस में सीएम पटेल ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर कहा कि
भाजपा जो कहती है उसे करने की नीति पर चलती है। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए
सीएम पटेल ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करने की
नीति पर चलती है। हम कोई खोखले वादे नहीं बल्कि विकास के ठोस काम करते हैं।
गुजरात की जनता ने ढाई दशकों से भाजपा पर भरोसा जताया
उन्होंने कहा कि गुजरात के 6.5 करोड़ लोगों ने पिछले ढाई दशकों से भाजपा पर अपना भरोसा
जताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ने उन्हें दिखाया है कि विकास और जन
कल्याण के जरिए अपने सपनों को कैसे साकार किया जाए।
भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए रोडमैप
वहीं, भाजपा ने घोषणा पत्र में मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। उनके जीवन को सुगम बनाने
को लेकर कई बड़े ऐलान भी किए। इसमें जनता को सस्ता घर, गैस पाइपलाइन व आसान
परिवहन सुविधाएं मुहैया कराने जैसी अहम घोषणा शामिल हैं।
