भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट का दुखद निधन

दुष्कर्म के बाद की गई थी सोनाली की हत्या

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

शक की सुई लगातार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर जाकर टिक रही है।

अब सोनाली के छोटे भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत दी है।

इसमें उसने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और

सुखविंदर सांगवान पर बहन से दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं बुधवार को सोनाली फौगाट की सास गोमती देवी, जेठ कुलदीप,

बहन रेमन और रुकेश ने एक प्रेसवार्ता की और सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट का दुखद निधन

उन्होंने सुधीर को सोनाली की मौत का जिम्मेदार ठहराया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

उन्होंने सुधीर का नारको टेस्ट करवाने की भी मांग की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार की मदद नहीं कर रही है।

वहीं इस पूरे मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की विस्तृत जांच कर रही है।

सावंत ने कहा कि डॉक्टरों और गोवा के पुलिस महानिदेशक

जसपाल सिंह की राय को देखते हुए ऐसा लगता है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

उन्होंने कभी किसी तरह की बीमारी का जिक्र नहीं किया

सोनाली फोगाट की सास गौतमी देवी ने कहा कि हमें शक है कि उसकी हत्या की गई है।

वह राजनीति में थी। इस कारण उसके काफी विरोधी हो गए थे।

वह बाहर गई थी। वहां क्या हुआ हम कुछ नहीं कह सकते।

उन्होंने कभी किसी तरह की बीमारी का जिक्र नहीं किया।

घर से गई तो पूरी तरह स्वस्थ थी। सोमवार को फोन आया तो भी ऐसा कुछ जिक्र नहीं किया।

सोनाली की छोटी बहन रुकेश ने कहा कि सोमवार को मेरी फोन पर बात हुई आई थी।

उसने कहा कि व्हाट्सएप कॉल कर, मैं कुछ बात करना चाहती हूं।

तब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि मुझे डर लग रहा है।

मुझे बहुत टेंशन है। मेरे साथ यहां बहुत गलत हो रहा है।

भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट का दुखद निधन

मैंने पूछा तो बोली घर आकर बताऊंगी। मेरी भी तबीयत खराब थी।

इस कारण अधिक कुछ नहीं पूछा। रात 9 से 10 के बीच तीन बार मुझसे बात हुई थी।

हम नहीं मान सकते कि उसे हार्टअटैक आया है।

मुझे साजिश रचे जाने का शक है। सीबीआई जांच होनी चाहिए।

भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट के निधन से उनके गांव

में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की बिटिया की मौत से हर कोई स्तब्ध है।

परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं, ग्रामीणों ने सोनाली की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

सोनाली फोगाट की 15 वर्षीय बेटी यशोधरा ने भी अपनी मां के लिए न्याय की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

सोनाली फोगट के भाई ने कहा कि अंजुना पुलिस स्टेशन(गोवा) में लिखित शिकायत दी है।

यह पूर्व नियोजित हत्या थी। हमें सोनाली के निजी सहायक सहित दो लोगों पर संदेह है।

मैं उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।

हम गोवा में किए गए पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट नहीं हैं।

हम चाहते हैं कि दिल्ली एम्स में फिर से पोस्टमॉर्टम किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »