
ऐसा इसलिए कि मित्र बनकर अमेरिका ने भारत से जो दगाबाजी पाकिस्तान प्रेरित पहलगाम आतंकी हमले
और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की है, उससे उसके बारे में यह अवधारणा मजबूत हुई है
कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे अमेरिका ने ठगा नहीं।
चूंकि भारत एक गुटनिरपेक्ष देश है, ऐतिहासिक पंचशील के सिद्धांतों को मानता आया है
इसलिए वह अमेरिका और रूस (यूएसएसआर) के खेमेबाजी से दूर रहने की कोशिश करता है।
भारत-अमेरिका सम्बन्धों में आए दरार के कूटनीति मायने
अमेरिका-चीन के वैश्विक रस्साकशी से खुद को दूर रखना चाहता है।
लेकिन पिछले 7-8 दशक में भारत के पड़ोसी देशों- पाकिस्तान व चीन ने ऐसा सीमाई उधम मचाया
कि भारत को कभी रूस से तो कभी अमेरिका से मदद लेनी पड़ी।
जब भी अमेरिका ने पाकिस्तान का खुला समर्थन किया है
तो रूस (सोवियत संघ) ने भारत के लिए मित्र से भी बढ़कर संरक्षक भूमिका निभाई है
– तन-मन-धन से और यूएसए में वीटो करके भी।
ऐसा इसलिए कि मित्र बनकर अमेरिका ने भारत से जो दगाबाजी पाकिस्तान प्रेरित पहलगाम
आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की है, उससे उसके बारे में यह अवधारणा मजबूत हुई है
कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे अमेरिका ने ठगा नहीं।
जबकि रूस पर यह बात लागू नहीं होती।
वह भारत-अमेरिका के प्रगाढ़ होते सम्बन्धों के बावजूद विचलित नहीं हुआ
और भारत के रणनीतिक सुरक्षा जरूरतों की पूर्ति करता रहा।
यही वजह है कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जब उसके ऊपर पश्चिमी देशों द्वारा
विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाए तो भारत ने उसे मानने से इनकार कर दिया
और अपनी पुरानी भरोसेमंद वैश्विक मित्रता की लाज रखते हुए
उससे तेल व हथियार खरीदकर उसकी पूरी मदद की।