
कप्तान राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा। हालांकि,
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को मुसीबत से
निकला।
भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से दी मात
अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजई ने 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से
सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अपगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और
टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में भी दमदार प्रदर्शन किया
और स्कोर का बचाव करने में सफलता हासिल की। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी और
कप्तान राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा। हालांकि,
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को मुसीबत से
निकला। सूर्यकुमार 28 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।
उनके अलावा भारतीय उपकप्तान हार्दिक ने 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 32 रन बनाए।
अंत में अक्षर पटेल ने कुछ अच्छे शॉट खेले जिसकी मदद से भारत 180 रनों का आंकड़ा बनाने में कामयाब रहा।