
भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से दी मात
सूर्या ने ऋषभ पंत (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की।
उन्होंने शिवम दुबे के संग चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े और भारतीय टीम को
जिताकर लौटे। सूर्या ने 49 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन
की पारी खेली। दुबे ने 35 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक सिक्स
शामिल है। इससे पहले, अमेरिकन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर
110 रन जुटाए।वहीं अमेरिका की तरफ से सबसे ज्यादा रन नीतीश कुमार (27) ने बनाए।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने चार ओवर में 9 रन देकर चार
विकेट अपने नाम किए। ये उनका टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हार्दिक पंड्या ने
दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका है। वहीं अर्शदीप ने पहले ओवर में अमेरिका को डबल
झटका किया। शायन जहांगीर (0) और एंड्रीज गौस (2) को अपने जाल में फंसाया।
कार्यवाहक कप्तान आरोन जोन्स (11) का बल्ला नहीं चला। ओपनर स्टीवन टेलर (24)
और नीतीश ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर अमेरिका की पारी को संभालने का
प्रयास किया। अक्षर ने 12वें ओवर में टेलर को बोल्ड किया और अर्शदीप ने 15वें ओवर
में नीतीश को आउट किया। हरमीत सिंह ने 10 और कोरी एंडरसन ने 14 रन का योगदान दिया।
जसदीप सिंह 2 रन जुटाकर रनआउट हुए। शैडली वैन शल्कविक 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारतीय टीम ये मैच जीतते ही सुपर-8 राउंड में एंट्री कर लेगी।