
भारत में स्मार्टफोन मार्केट की 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ रिकॉर्ड
भारत में स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियों समेत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी ग्राहकों को पोन
फेलेक्सिबल तरीके से खरीदने का ऑप्शन दे रहे हैं। इसमें बड़े डिस्काउंट्स, फ्लेक्सिबल
फाइनेंसिंग, एक्सटेंडेट वारंटी, कैशबैक ऑफर आदि शामिल हैं जिससे ग्राहकों फोन खरीदने
के कई विकल्प मिल जाते हैं। IDC Aisa Pacific में सीनियर रिसर्च मैनेजर उपासना
जोशी के अनुसार नए 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से भी मार्केट ग्रोथ बढ़ी है। ऐपल, सैमसंग
जैसे दिग्गज स्मार्टफोन मेकर ऑनलाइन सेल्स के दौरान अपने फ्लैगशिप मॉडल्स को
अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं एपल ने भारत में 2024 की
तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा फोन बेचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 2024 Q3 में
40 लाख स्मार्टफोन की ब्रिकी की। इसमें सबसे सेल कंपनी के आईफोन 15 और आईफोन
13 मॉडल्स की हुई। कंपनी ने यहां सैमसंग को पीछे छोड़ दिया। ऐपल ने जहां 28.7
प्रतिशत शेयर हासिल किया, वहीं सैमसंग 15.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पीछे रह
गई। वीवो, ओप्पो जैसे ब्राड्स तीसरी तिमाही में भी मार्केट को लीड कर रहे हैं।