
मेरठ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद करते
हुये रविवार को कहा कि कितना भी बड़ा भ्रष्टाचारी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई
होगी और ‘मोदी’ झुकने वाला नहीं है।श्री मोदी यहां मोदीपुरम स्थित केंद्रीय आलू
अनुसंधान संस्थान के मैदान में आयोजित विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वह (मोदी) भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहे हैं, तो कुछ लोग अपना
आपा खो बैठे हैं।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा, “ मोदी का मंत्र है,
भ्रष्टाचार हटाओ!वे कहते हैं, भ्रष्टाचारी बचाओ! प्रधानमंत्री ने कहा, “ वर्ष 2024
का चुनाव महज सरकार बनाने के लिये नहीं है, बल्कि दो खेमों की लड़ाई है।
एक खेमा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का है, जो भ्रष्टाचार हटाने के लिये
मैदान में है, जबकि दूसरा वह है, जो भ्रष्टाचारियों कोबचाने के लिये मैदान में है।
नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम ने इसे संभव कर दिखाया है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किये कार्यों की कीमत देश को आज तक चुकानी पड़ रही है।
ऐसे लोगों को देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ महिलाओं को
लखपति दीदी बनाने पर काम किया जा रहा है। नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में
बहनों का भाग्य बदलने जा रही है, इसमें महिला स्वयं सहायता समूह को आधुनिक
ड्रोन दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं
और उसे आसान करने वाले हैं। जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेगी, उनका गौरव
भी बढ़ेगा, उनकी कमाई भी बढ़ेगी और किसानी भी आसान हो जायेगी।
प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा की चर्चा करते हुये कहा कि लोकसभा और
विधानसभामें महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव लगता था, लेकिन नारी शक्ति
अभिनंदनअधिनियम ने इसे संभव कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि चार करोड़ गरीबों
को पक्केघर बना कर दिये गये, यह हमारी सरकार है, जिसने 11 करोड़ से ज्यादा
शौचालयबनाकर महिलाओं की गरिमा की रक्षा की है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ हम झुकने वाले नहीं हैं : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, यह लोगों को मुश्किल
लगता था, लेकिन राम मंदिर बना और
इस बार अवध में राम लला ने भी खूब होली खेली।
उन्होंने कहा, “ मोदी गरीबी से टक्कर लेकर यहां पहुंचा है, इसलिये हर गरीब
का दुख, हर गरीब की तकलीफ मोदी
भली-भांति समझता है। इसीलिये हमने गरीब की चिंता दूर करने के लिये
योजनायें बनायीं। गरीब को इलाज की चिंता न हो, इसलिए पांच लाख रुपये
तक मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना बनायी। हमारी सरकार ने गरीबों
को मुफ्त राशन देकर गरीबों की मदद की है, जिसको किसी ने नहीं पूछा,
उसको मोदी ने पूजा है।