
मंगोलपुरी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या
यह बयान बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सोमवार रात मामूली बात पर हुए विवाद
के बाद 19 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद आया है। कल
केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नारायणा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से
मुलाकात की। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने खुलासा किया कि पीड़िता के छोटे भाई
की भी छह महीने पहले हत्या कर दी गई थी और उन्होंने पुलिस पर मामले में
निष्क्रियता का आरोप लगाया। आप नेता ने बताया किजब मैं पीड़ित परिवार से
मिलने गया तो स्थानीय लोगों ने बताया कि नारायणा इलाके में 5-7 युवक हैं,
जिन्होंने वहां उत्पात मचा रखा है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा
कि जब पीड़ित के भाई की हत्या हुई तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? कल जब
परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। यह
कैसी कानून व्यवस्था है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा ने दिल्ली को गुंडों, बदमाशों
और बलात्कारियों के हाथों में दे दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा किआज पूरी
दिल्ली में दहशत है लेकिन अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस कोई एक्शन
नहीं ले रहे। बीजेपी की वजह से दिल्ली में जंगलराज है और गुंडे व अपराधी
खुलेआम घूम रहे हैं।