
स्टार भारतीय पैरा निशानेबाज मनीष नरवाल ने बुधवार को यहां डब्ल्यूएसपीएस पैरा निशानेबाजी विश्व कप में
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किये।
नरवाल ने 236.7 का स्कोर किया और चीन के चाओ यांग (240.3) से पीछे रहे। कोरिया के जियोंगडू जो
ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य (214.7) हासिल किया।नयी दिल्ली, 13 मार्च स्टार भारतीय पैरा निशानेबाज
मनीष नरवाल ने बुधवार को यहां डब्ल्यूएसपीएस पैरा निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर
पिस्टल (एसएच1) व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किये। नरवाल ने 236.7 का स्कोर
किया और चीन के चाओ यांग (240.3) से पीछे रहे। कोरिया के जियोंगडू जो ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य
(214.7) हासिल किया। इस विश्व चैम्पियन पैरा निशानेबाज ने इसके बाद रुद्रांश खंडेलवाल और संजीव
गिरी के साथ मिल कर पी1 पुरुष टीम 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) स्पर्धा में रजत पदक जीता।