
मस्कारा लगाए बिना ही पलकें दिखेंगी आकर्षक और लंबी-घनी
अगर आप बिना मस्कारे के अपनी आई लैशेज को लंबा-घना और खूबसूरत दिखने के लिए
वेसलिन आपकी खूब मदद कर सकता है। आप किसी पुराने मस्कारे के ब्रश को लें और उस
पर पेट्रोलियम जेली अप्लाई कर सकते हैं। अब इसे आप पलकों ठीक वैसे ही लगाएं जैसे
आप मस्करा लगाते हैं।पलकों को अपनी घनी-लंबी और खूबसूरत दिखाने के लिए ऑलिव
ऑयल और कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। क्लीन मस्कारा ब्रश से अपनी उंगलियों
के प्रयोग करने से थोड़ा सा ऑयल लें। फिर आप इस पलकों पर लगाते हुए उन्हें ऊपर की
तरह लिफ्ट करें। इसको करने से आपकी पलकें शाइनी औक अपलिफ्ट दिखेंगी। लेकिन
ध्यान रहे कि ऑयल की क्वांटिटी काफी कम रखें। ये आपके मेकअप का लुक भी बिगाड़
सकता है। आईलैशेज को लंबा-घना दिखाने के लिए के एलोवेरा जेल का यूज करें। इसके
लिए आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और मस्कारे की तरह अपनी आइलैशेज पर जरुर
अप्लाई करें। इसके यूज से पलकें नेचुरली शाइन करती है, लंबी और घनी दिखती हैं।