
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने गढ़चिरौली जिले के आष्टी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए
कहा कि उनकी पार्टी बी आर आंबेडकर द्वारा तैयार संविधान में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं
देगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार मिलिंद नरोटे (आष्टी सीट)
और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) उम्मीदवार बाबाराव आत्राम (अहेरी निर्वाचन क्षेत्र) के लिए
प्रचार कर रहे थे। गडकरी ने महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री (1995 से 1999)
के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इस जिले में किए गए विकास कार्यों को याद किया।नागपुर से
लोकसभा सदस्य ने कहा कि 2014 में उनके केंद्रीय मंत्री बनने से पहले गढ़चिरौली में केवल 57
किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग था, लेकिन अब इसकी लंबाई लगभग 10 गुना बढ़कर 541
किलोमीटर हो गई है। गडकरी ने कहा कि उन्होंने जिले में चार हजार करोड़ रुपये की 35
परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके अलावा, आष्टी और सिरोंचा के बीच 140
किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। केंद्रीय
मंत्री ने वन विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि वह पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में
स्थित गढ़चिरौली जिले के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि वन
एवं वन्यजीव अधिकारियों ने वन संरक्षण के नाम पर विभिन्न विकास परियोजनाओं
को अवरुद्ध कर दिया है।