
अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए मशहूर इस लो-प्रोफाइल जोड़े की शादी के कार्यक्रम से जुड़े
एक सूत्र ने बताया, ‘रॉबर्ट पैटिंसन और सूकी वॉटरहाउस ने नए साल की पूर्व संध्या पर उस कैरिबियन रिसॉर्ट
में शादी की, जहां मैं काम करता हूं। वे बहुत प्यारे और दयालु थे।’टॉम हॉलैंड और जेंडया की सगाई की खबरों
के बीच एक और हॉलीवुड जोड़ा अपनी गुपचुप शादी की वजह से सुर्खियों में आ गया है। ये जोड़ा कोई और
नहीं बल्कि रॉबर्ट पैटिंसन और सूकी वॉटरहाउस, जिन्होंने कथित तौर पर शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स
के मुताबिक, रोबर्ट और सूकी ने नए साल पर एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें करीबी परिवार और
दोस्त शामिल हुए। हालांकि, दोनों ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। एक और हॉलीवुड
जोड़ा अपनी गुपचुप शादी की वजह से सुर्खियों में आ गया है। ये जोड़ा कोई और नहीं बल्कि रॉबर्ट पैटिंसन
और सूकी वॉटरहाउस, जिन्होंने कथित तौर पर शादी कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा
अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए मशहूर इस लो-प्रोफाइल जोड़े की शादी के कार्यक्रम
से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘रॉबर्ट पैटिंसन और सूकी वॉटरहाउस ने नए साल की पूर्व संध्या पर उस
कैरिबियन रिसॉर्ट में शादी की, जहां मैं काम करता हूं। वे बहुत प्यारे और दयालु थे। उनका बच्चा एक
खूबसूरत छोटी ब्राइड्समेड ड्रेस में वहां मौजूद था।’द बैटमैन और द ट्वाइलाइट सागा फेम पैटिंसन
और गायिका वाटरहॉउस के बीच रोमांस जुलाई 2018 में शुरू हुआ था। वह एक हाउस पार्टी में मिले थे।
पांच साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2023 के अंत में सगाई की और अप्रैल 2024 में, उन्होंने अपने
पहले बच्चे, एक बेटी का स्वागत किया।