
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विधायक अब्बास अंसारी
को पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल होने की
इजाजत दे दी है। मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा 10 जून को
गाजीपुर में उसके घर पर होनी है।जस्टिस सूर्यकांत और केवी
विश्वनाथन ने अब्बास अंसारी को अपने परिवार के साथ समय
बिताने के लिए भी दो दिन का समय दिया है। अब्बास अंसारी
11 और 12 जून को पुलिस कस्टडी में अपने परिवार के साथ
समय बिता पाएंगे। कोर्ट ने पुलिस को इसके लिए इंतजाम कर
का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता को 10 जून
को शाम 6 बजे गाजीपुर वापस लाया जाएगा और उसे 11 जून और
12 जून को सुबह 9 बजे फिर से उसके घर ले जाया जाएगा और दोनों
तारीखों पर परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ समय बिताने की
अनुमति दी जाएगी। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा के एक
अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
कोर्ट ने कहा- बिना किसी बाधा के प्रार्थना सभा में होने दिया जाए शामिल
शीर्ष अदालत ने आदेश दिया कि अब्बास अंसारी को 9 जून से पहले
गाजीपुर जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए और उसे बिना किसी बाधा के
प्रार्थना सभा में भाग लेने की अनुमति दी जाए। बेंच ने कहा, “याचिकाकर्ता
को 10 जून को शाम 6 बजे गाजीपुर वापस लाया जाएगा और उसे 11 जून
और 12 जून को सुबह 9 बजे फिर से उसके घर ले जाया जाएगा और दोनों
तारीखों पर परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ समय बिताने की
अनुमति दी जाएगी।”
मुख्तार की प्रार्थना सभा में शामिल हो सकेंगे
मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा
पड़ने से मौत हो गई थी। 30 मार्च को मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक
रहे मुख्तार अंसारी को गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता को 10 जून
को शाम 6 बजे गाजीपुर वापस लाया जाएगा और उसे 11 जून और
12 जून को सुबह 9 बजे फिर से उसके घर ले जाया जाएगा और दोनों
तारीखों पर परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ समय बिताने की
अनुमति दी जाएगी।