मेरा नाम अरविंद केजरीवाल और मैं आतंकवादी नहीं

मेरा नाम अरविंद केजरीवाल और मैं आतंकवादी नहीं
मेरा नाम अरविंद केजरीवाल और मैं आतंकवादी नहीं

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आबकारी

नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ

तिहाड़ जेल में आतंकियों जैसा व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली

के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से मैसेज भेजा है। उन्होंने कहा है कि ‘मेरा नाम

अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं।’आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने

मंगलवार को कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से मैसेज भेजा है।

उन्होंने कहा है कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। संजय सिंह ने

प्रधानमंत्री पर नकारात्मक भावनाओं को भड़काकर अरविंद केजरीवाल के मनोबल

मजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

पीएम के साक्षात्कार पर AAP ने उठाया सवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमवार को दिए गए एक साक्षात्कार पर आम आदमी पार्टी ने सवाल

उठाया है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को निराश किया है।

भारत के सबसे बड़े घोटाले पर वह नहीं बोले हैं जिसमें इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से आठ हजार

करोड़ से अधिक का भाजपा द्वारा घोटाला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब कारोबारी

शरथचंद रेड्डी से भाजपा ने 60 करोड़ की रिश्वत ली है। इसके साथ ही सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री की मुलाकात कराने के जेल प्रशासन के तरीके पर भी सवाल

उठाया। संजय सिंह ने कहा कि तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के

साथ जेल में आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा है।

24 घंटे केजरीवाल पर रखी जा रही नजर

वहीं कल जेल में केजरीवाल से मिलने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ठीक व्यवहार

नहीं किया गया है। उन्हें शीशे की दीवार को बीच में लाकर जेल में मुलाकात की कराई गई है, वह

बहुत अपमानजनक कार्रवाई कल हुई है। यह केंद्र की दुर्भावनापूर्ण प्रतिशोध की कार्रवाई है। 24

घंटे केजरीवाल पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। यह प्रताड़ना की कार्रवाई है।

मेरा नाम अरविंद केजरीवाल और मैं आतंकवादी नहीं

उन्होंने कहा कि मगर अरविंद केजरीवाल टूटने वाले नहीं हैं। मोदी जी की इस तानाशाही से

केजरीवाल डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे कल भारत के प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार

दिया है। प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को निराश किया है। भारत के सबसे बड़े घोटाले पर वह

नहीं बोले हैं जिसमें इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से आठ हजार करोड़ से अधिक का घोटाला किया

गया है। यह महाघोटाला है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन लिया है और महाघोटाला सामने आया

है।भाजपा अभी तक की देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »