
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने विवादास्पद
दावे को दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को पूर्ण संघर्ष,
संभवतः परमाणु टकराव में शामिल होने से रोका है। ओवल ऑफिस
में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,
“हमने व्यापार पर बात की और हमने कहा, ‘हम उन लोगों के साथ
व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और
संभावित रूप से परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।’ उनके
बगल में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क बैठे थे, जो ट्रंप प्रशासन में
सरकारी दक्षता विभाग या DOGE के प्रमुख के रूप में अपनी
भूमिका से हट रहे हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है
कि जिस ‘‘सौदे’’ पर उन्हें सबसे अधिक गर्व है, वह यह है कि वह
भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘संभावित परमाणु युद्ध को गोलियों
के बजाय व्यापार’’ के माध्यम से रोकने में सफल रहे। ट्रंप ने पिछले
कुछ हफ्तों में कई बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान
से कहा कि अगर वे संघर्ष नहीं रोकेंगे तो अमेरिका दोनों देशों के साथ
व्यापार बंद कर देगा।भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के
साथ सैन्य संघर्ष के दौरान भारतीय और अमेरिकी नेताओं के बीच
बातचीत में व्यापार के मामले पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। भारत ने
अमेरिका के इस दावे को दरअसल खारिज किया है कि व्यापार
संबंधी उसके प्रस्ताव के कारण संघर्ष रोकने पर सहमति बनी।
ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिस सौदे पर मुझे
सबसे अधिक गर्व है, वह यह है कि हम भारत के साथ काम कर
रहे हैं,
युद्ध विराम से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतपाकिस्तान से क्या कहा था
ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आमतौर पर वे गोलियों के माध्यम से
ऐसा करते हैं। हम व्यापार के माध्यम से ऐसा करते हैं, इसलिए मुझे
इस पर बहुत गर्व है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है, लेकिन
पाकिस्तान और भारत के बीच एक बहुत ही भयानक संभावित युद्ध हो
रहा था। अब यदि आप देखें तो वे सही दिशा में काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने
कहा, ‘‘यह बहुत बुरा होता जा रहा था। यह बहुत खराब होता जा रहा था।
वे दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं।’’ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तानी
प्रतिनिधि अगले सप्ताह अमेरिका आ रहे हैं। ट्रंप ने ‘एयर फोर्स वन’
(अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला विमान)
से निकलने के बाद ‘जॉइंट बेस एंड्रयूज’ में संवाददाताओं ने कहा,
‘‘जैसा कि आप जानते हैं, हम भारत के साथ सौदा करने के बहुत
करीब हैं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर वे एक-दूसरे के साथ युद्ध करते हैं तो
मुझे उनमें से किसी के साथ सौदा करने में कोई दिलचस्पी नहीं
होगी। मैं ऐसा नहीं करूंगा और मैं उन्हें बता दूंगा।’’ यह एक दिन
में दूसरी बार है जब ट्रंप ने अपना यह दावा दोहराया कि भारत और
पाकिस्तान को युद्ध करने से उनके प्रशासन ने रोका।ट्रंप ने शुक्रवार
को पहले भी दावा किया था कि उन्होंने भारत एवं पाकिस्तान को
लड़ने से रोका तथा दोनों देशों से कहा कि उनका (ट्रंप) प्रशासन
एक-दूसरे पर गोली चलाने वालों से व्यापार नहीं कर सकता। ट्रंप
ने अरबपति कारोबारी एवं टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
एलन मस्क के साथ ‘ओवल ऑफिस’