राजधानी एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की रची गयी साजिश

राजधानी एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की रची गयी साजिश
राजधानी एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की रची गयी साजिश

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दावा किया कि सोमवार शाम को अज्ञात

बदमाशों ने दलेलनगर और उमरताली स्टेशनों के बीच पटरी पर अर्थिंग वायर का इस्तेमाल

कर लकड़ी का गुटखा बांध दिया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही

राजधानी एक्सप्रेस (20504) के लोको पायलट ने अवरोध को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया।

कुछ उपद्रवी काफी समय से कुछ न कुछ साजिशें रच रहे हैं ताकि भारतीय रेलवे को बड़ा

नुकसान पहुंचे। पिछले कई महीनों में देखा गया कि कई रेल हादसे होते होते बचें हैं। कभी

पटरी पर सिलेंडर रखा गया तो कभी पत्थर आखिर यह कौन कर रहा है। अब ताजा मामला

उत्तर प्रदेश के हरदोई से आया है जहां इस बार लगता है उपद्रवियों ने राजधानी एक्सप्रेस को

पटने की साजिश रची थी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लोको पायलटों की सतर्कता के कारण

राजधानी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम कर दी गई।

राजधानी एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की रची गयी साजिश

ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दावा किया कि सोमवार शाम को अज्ञात बदमाशों

ने दलेलनगर और उमरताली स्टेशनों के बीच पटरी पर अर्थिंग वायर का इस्तेमाल कर लकड़ी

का गुटखा बांध दिया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस

(20504) के लोको पायलट ने अवरोध को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया। लोको पायलट ने

अवरोध को हटाया और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।राजधानी एक्सप्रेस के बाद काठगोदाम

एक्सप्रेस (15044) को पटरी से उतारने की दूसरी कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि लोको पायलट

की सजगता के कारण घटना टल गई और कोई अनहोनी नहीं हो पाई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार

जादौन ने सोमवार शाम को घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने

पुष्टि की कि राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »