केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस के राष्ट्रीय
महासचिव केसी वेणुगोपाल, केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी
ने गुरुवार को अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर कांग्रेस के राष्ट्रीय
महासचिव केसी वेणुगोपाल केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और अभिनेता से नेता बने सुरेश
गोपी ने गुरुवार को अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जद
(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को मांड्या लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन
दाखिल किया। कुमारस्वामी के पास 54.65 करोड़ की संपत्ति है।
कब होगा मतदान?
केरल की 20 संसदीय सीटों के लिए 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। तिरुअनंतपुरम लोकसभा
सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के साथ नामांकन दाखिल करते समय विदेश मंत्री एस
. जयशंकर मौजूद रहे। उनका मुकाबला वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर और माकपा के दिग्गज नेता
पन्नियन रविंद्रन से है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं के साथ
अलप्पुझा संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और
गोपी ने क्रमश: वायनाड और त्रिशूर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति
इरानी सुरेंद्रन के साथ नामांकन दाखिल कराने पहुंचीं। सुरेंद्रन का मुकाबला कांग्रेस नेता राहुल
गांधी और माकपा नेता एनी राजा से है।
राजीव चंद्रशेखर राहुल गांधी सहित इन नेताओं ने दाखिल किया नामांकन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को मांड्या लोकसभा सीट
के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ जमा किए गए हलफनामे के अनुसार,
कुमारस्वामी और उनकी पत्नी अनीता के पास 217.21 करोड़ की कुल संपत्ति है। पूर्व विधायक
अनीता के पास 154.39 करोड़ और कुमारस्वामी के पास 54.65 करोड़ की संपत्ति है। कुमारस्वामी
के नाम 8.17 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति भी है। कुमारस्वामी के पास 47.06 लाख रुपये का सोना
और 2.60 लाख रुपये के हीरे हैं। हालांकि उनके पास कार नहीं है।
