राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने आईएएस आलोक के निधन पर शोक जताया

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने आईएएस आलोक के निधन पर शोक जताया
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने आईएएस आलोक के निधन पर शोक जताया

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी

और राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव

आलोक का 58 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे तथा मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आईएएस आलोक कई

दिनों से बीमार थे। उनका सोमवार को दिल्ली में

निधन हुआ।आलोक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी

थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1966 को पटना में हुआ था।

राज्यपाल बागडे ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा

शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति

देने और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति

प्रदान करने की कामना की है।मुख्यमंत्री शर्मा ने शोक

व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘भारतीय प्रशासनिक सेवा के

वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त

मुख्य सचिव आलोक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।’’

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने आईएएस आलोक के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘भारतीय

प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा

विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक के निधन का

समाचार अत्यंत दुःखद है।’’उन्होंने सोशल मीडिया मंच

‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत

पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार

को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने भी

आईएएस आलोक के आकस्मिक निधन पर शोक जताया

है।उनका सोमवार को दिल्ली में निधन हुआ।आलोक 1993

बैच के आईएएस अधिकारी थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1966

को पटना में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »