
रात को चेहरे पर लगा लें यह चीज
आलू का पील ऑफ मास्क बनाने के लिए आपको एक आलू और जिलेटिन की जरुरत
पड़ेगी। जिलेटिन से आप कोई भी पील-ऑफ मास्क बना सकते हैं। आलू स्किन के लिए
अच्छा माना जाता है। आलू आपके स्किन में मौजूद डार्क स्पॉट को साफ करता है।
इसे बनाने के लिए आप 1 आलू ग्रेट कर लें उसका जूस निकाल लें और उसे एक पैन
में गरम करें। इसमें आप आधा चम्मच जिलेटिन मिक्स कर लें और हल्का ब्राउन
होने के बाद गैस को बंद कर लें और आपका पील-ऑफ मास्क तैयार है।इस पील
ऑफ को चेहरे पर लगाते समय थोड़ी सावधानियां बरतनी होगी। आप फेस पैक के
ब्रश से इसको चेहरे पर लगाएं और ध्यान रखें कि ये आपके आइब्रो और डार्क सर्कल
पर टच हो। यह मास्क इतना पावरफुल है कि आपके सारे छोटे बालों को भी स्किन
से निकल देता है। इसके साथ ही आपके ब्लैक हेड्स भी निकल जाएंगे। इस मास्क
को पूरे फेस पर 5-10 मिनट तक अप्लाई करें। जब यह सूख जाएं तो इसे हल्के हाथों
से निकालें और छुडाते समय थोड़ा दर्द हो सकता है। आराम से निकालें फिर देखें
आपका चेहरा एकदम मोती जैसा चमकेगा।