
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भव्य ड्रोन
प्रभु रामलला के विग्रह के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद पहली बार आयोजित होने
जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सीएम योगी
के विजन अनुसार, 8वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा। 30 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम से
पूर्व 29 अक्टूबर को ड्रोन शो की रिहर्सल भी की जाएगी जिससे ड्रोन के समन्वय और
फॉर्मेशन के सही क्रम को परखा जाएगा। राम की पैड़ी पर इस ड्रोन शो का आयोजन किया
जाएगा। आयोजन के अंतर्गत, 15 फॉर्मेशंस को आकाश में साकार करने की योजना है।
इन कार्यों को पूरा करने के लिए एनिमेशन के साथ डीटेल्ड स्टोरीबोर्ड का निर्माण किया
जाएगा जिसे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। आकाश में बनने
वाले फॉर्मेशंस को सपोर्ट करने के लिए कॉन्सेप्ट, पटकथा, बैकग्राउंड म्यूजिक, वॉयसओवर,
नैरेशन व लेजर लाइट्स समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा जिन पर कार्य
शुरू हो गया है। राम की पैड़ी पर लेजर लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रभु श्रीराम के जीवन
चरित्र से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को लेजर लाइट शो के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। उल्लेखनीय
है कि यूं तो प्रतिदिन राम की पैड़ी पर लेजर व साउंड शो का आयोजन होता है, मगर प्रत्येक
वर्ष दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में यह कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र में होता है। ड्रोन शो के
साथ ही साउंड व लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा और इसे आर्टिस्टिकली डिजाइंड
ग्रीन फायरक्रैकर्स की आतिशबाजी का साथ मिलेगा जो आयोजन स्थल समेत समूचे
अयोध्या के आकाश की आभा में चार चांद लगा देते हैं।