
राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं चिराग पासवान की पार्टी की सांसद
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी बिहार दौरे पर जाने वाले हैं। पूरे देश
से कांग्रेस का सफाया हो गया है और बिहार से भी उनका सफाया हो जायेगा। उन्होंने
‘बिहारी’ शब्द को बदनाम कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना में आरोप
लगाया कि भारत के वर्तमान सत्ता तंत्र और संस्थाओं में दलितों तथा वंचितों की कोई
भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि दलितों, अल्पसंख्यकों, समाज के कमजोर वर्गों की
सटीक संख्या पता लगाने के लिए पूरे भारत में जाति आधारित जनगणना की आवश्यकता
है। उन्होंने कहा कि आज भारत की सत्ता संरचना में, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो,
कॉर्पोरेट हो, व्यापार हो, न्यायपालिका हो, आपकी भागीदारी कितनी है?राहुल ने कहा
कि दलितों को प्रतिनिधित्व तो दिया गया है लेकिन अगर सत्ता संरचना में भागीदारी
नहीं है तो इसका कोई मतलब नहीं है। अगर मंच के पीछे से निर्णय लिए जाएं तो मंच
पर बैठाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज अलग-अलग जाति के लोगों
को टिकट देना एक फैशन बन गया है, ये बात पीएम मोदी भी कहते हैं। लेकिन फिर,
आपने (पीएम मोदी) विधायकों की शक्तियां छीन लीं। यहां तक कि लोकसभा सांसदों
के पास भी कोई निर्णय लेने की शक्ति नहीं है। आपने मंत्री बनाया लेकिन ओएसडी
आरएसएस से है। सवाल नियंत्रण और भागीदारी का है।