
राहुल गांधी सही हैं अदाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए
अदाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। राजद अध्यक्ष, जो संयोगवश चारा घोटाले के कई
मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं और जमानत पर हैं। संवाददाताओं ने उनसे झारखंड में
विपक्षी इंडिया गठबंधन की संभावनाओं के बारे में भी पूछा।उन्होंने संवाददाताओं के सवालों
के जवाब में कहा, मैं अपने उस बयान पर ध्यान केंद्रित करना चाहूंगा कि अदाणी को गिरफ्तार
किया जाना चाहिए। मैं झारखंड में नयी सरकार के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं, जहां हम
पहले से ही सत्ता में हैं।झारखंड में इंडिया गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय
जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच सीधा मुकाबला है,जिसमें नीतीश कुमार की अगुवाई
वाली जनता दल (यूनाइटेड) शामिल है, जो लालू प्रसाद के कट्टर प्रतिद्वंद्वी और बिहार के
वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अमेरिका में अदाणी समूह के खिलाफ
रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों की पृष्ठभूमि मेंशुक्रवार को यहां संवाददाताओं के
सवालों के जवाब में यह बात कही।