
विंटर सीजन में बनाएं 3 तरह के मुरब्बा
अलग-अलग चीजों से मुरब्बा बनाकर तैयार किया जाता है। आपने भी कई तरह का मुरब्बा खाया होगा,
जैसे- गाजर का मुरब्बा, सेब का मुरब्बा, आंवले का मुरब्बा, संतरे का मुरब्बा, बेल का मुरब्बा आदि।
आज हम आपको तीन अलग-अलग मुरब्बों की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप विंटर सीजन
में आसानी से घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं।सबसे पहले एक किलो संतरा छील लें और इसकी
स्लाइस निकालकर पल्प किसी बर्तन में निकाल लें। छिलकों से व्हाइट पार्ट को चाकू की मदद से
निकाल दें। अब इनको लंबे और पतले-पतले हिस्से में काट लें। अब इस पल्प को मिक्सी में पीस
लें और पल्प को कड़ाही में डालकर अच्छे से भून लें। पल्प के भुन जाने पर इसमें बराबर की मात्रा
में चीनी मिला दें और करीब 10 मिनट तक चलाए। अब इसमें गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर और
दालचीनी पाउडर मिलाएं। वहीं छिलकों के कटे हुए टुकड़े भी डाल दें। अब 10 मिनट ढककर तब तक
पकाएं, जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। अच्छे से गाढ़ा होने के बाद इसको ठंडा करके किसी कांच
के जार में भर लें। इस तरह से ऑरेंज मुरब्बा बनकर तैयार हो जाएगा।चेरी का मुरब्बा बनाने के लिए
आपको मार्केट से करीब आधा किलो चेरी या क्रेनबेरी लाकर उन्हें अच्छे से धो लें। अब इनमें फोक
की मदद से छोटे-छोटे छेद बनाएं। अब एक बर्तन या फिर कड़ाही में गैस के फ्लेम को ऑन करने
पानी चढ़ाएं और फिर इसमें चेरी डालें। करीब 2-3 मिनट बाद इन्हें किसी स्ट्रेनर में निकाल लें और
ध्यान दें कि इसको ज्यादा देर तक नहीं उबालना है।