
आप अपनी बहन की शादी के फंक्शन से कुछ दिन पहले ही सबसे अलग और अट्रैक्टिव नेल आर्ट करवा
सकती हैं। इससे आपको बाद में अचानक से भागने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आपके हाथ भी सुंदर
नजर आएंगे।घर में शादी हो तो हम सभी को अच्छे से तैयार होने का मौका मिल जाता है। खासकर जब
शादी बड़ी बहन की हो, तो वह अपने साथ आपके लुक का भी खास ख्याल रखती हैं। लेकिन जब बात नेल
आर्ट की आती है, तो कई बार समय न होने के कारण हम इसे टाल जाते हैं। या फिर कोई अच्छी डिजाइन
नहीं मिल पाती है। ऐसे में आप अपनी बहन की शादी के फंक्शन से कुछ दिन पहले ही सबसे अलग और
अट्रैक्टिव नेल आर्ट करवा सकती हैं। इससे आपको बाद में अचानक से भागने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी
और आपके हाथ भी सुंदर नजर आएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी ही
नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको कराने के बाद आपके हाथ बहुत खूबसूरत नजर
आएंगे।अगर आप अपनी बहन से प्यार करती हैं, तो आप बहन और जीजू के पिक्चर वाली नेल आर्ट
करवा सकती हैं।
वेडिंग सीजन में हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए कराएं ये नेल आर्ट
अगर आप ऐसा नेल आर्ट करवाना चाहती हैं, जो हम ड्रेस पर अच्छी लगे। तो इसके लिए आप मार्बल के
साथ ग्लिटर नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट करवाने से आपके हाथ बहुत खूबसूरत
नजर आएंगे। इसमें आपके कुछ नेल्स पर सिंपल कलर लगाया जाता है, तो वहीं दूसरी उंगली पर
मार्बल टेक्सचर दिया जाता है। वहीं अन्य नेल्स पर ग्लिटर लगाया जाता है। फिर जेल नेल
पेंट लगाकर इसको कंप्लीट किया जाता है। इस तरह की नेल आर्ट करना में आपके
3,000 से 4,000 रुपए खर्च करने होंगे।आप चाहें तो हाथों में स्टोन डिजाइन वाली नेल
आर्ट भी करवा सकती हैं।
इस तरह की नेल आर्ट में आपके हाथ सिंपल लेकिन बहुत ज्यादा सुंदर नजर आएंगे।