
वैश्विक निवेशक सम्मेलन: Gautam Adani ने राज्य के लिए
अदाणी ने कहा, ऐसे वक्त जब मध्यप्रदेश विकास की ऊंची छलांग लगाने जा रहा है, अदाणी समूह राज्य
के साथ खड़े होने पर गर्व महसूस करता है। हमने राज्य में पहले ही ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण,
लॉजिस्टिक्स और कृषि-व्यवसाय में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है जिससे
25,000 से अधिक नौकरियां उत्पन्न हुई हैं, लेकिन यहां हमारी यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं।
अदाणी ने केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी
पहलों का हवाला दिया और कहा कि इन कदमों ने देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भरता तथा
नवाचार के युग में पहुंचा दिया है।उन्होंने कहा, आपने (मोदी) हमारे देश को एक ऐसे राष्ट्र से बदल
दिया है जो कभी वैश्विक रुझानों का अनुसरण करता था, जबकि अब वह इन रुझानों को
परिभाषित करता है। ’’ अदाणी ने कहा कि इससे पहले कभी भी भारत का आत्मविश्वास इतना
बड़ा हुआ नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पहले हमारे देश को वैश्विक मंच पर कभी भी इतना
सम्मान नहीं मिला।’’ अदाणी ने कहा कि जब कोई देश खुद पर विश्वास करता है, तो दुनिया
भी उस पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि विश्वास का यह पुनरुत्थान प्रधानमंत्री मोदी के
अथक प्रयासों से प्रेरित है।अदाणी ने कहा कि राज्य में कुशल प्रशासन के साथ ही कारोबारी
सुगमता और बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रदेश सरकार के लगातार ध्यान दिए जाने के
कारण मध्यप्रदेश, निवेश के लिए सबसे अधिक तैयार राज्यों की अग्रिम पंक्ति में आ खड़ा
हुआ है।