
वोट खरीदने के लिए पैसे का हो रहा इस्तेमाल
केजरीवाल ने कहा कि ये हमारे देश के लिए बहुत खतरनाक है। यह वितरण सरकारी पैसे से
नहीं किया जा रहा है। इसे ‘गाली-गलोच’ पार्टी के कुछ नेता बांट रहे हैं। उन्होंने सवाल किया
कि उनके पास इतना पैसा कहां से आया? वोट खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया जा
रहा है? यह उनके भ्रष्टाचार का पैसा है जो उन्होंने देश को लूटकर कमाया है। आप नेता ने
कहा कि वे जो भी बांट रहे हैं उसे स्वीकार करें लेकिन एक बात याद रखें, अपना वोट न बेचें।
जिसे चाहें वोट दें लेकिन उन्हें नहीं जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।केजरीवाल
ने कहा कि वे भ्रष्ट हैं। वे देशद्रोही हैं। ये देश के दुश्मन हैं। ऐसे लोग देश के लोकतंत्र के लिए
खतरा हैं और देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की
सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुलाए जाने के एक दिन बाद दिल्ली के
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को इसे ‘शुद्ध राजनीति’ करार दिया। केजरीवाल ने
संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे खेद है कि व्यक्तिगत सुरक्षा का राजनीतिकरण किया
गया है।’’ इससे पहले आप प्रमुख द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर विपक्षी उम्मीदवार के समर्थकों को बृहस्पतिवार को
उनकी कार पर हमला करने दिया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया।