जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंच चुके हैं
ईडी के सामने पेश होने को लेकर संजय राउत ने खुद ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा कि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं जांच एजेंसियों की मदद करूं।
शिवसेना नेता संजय राउत आज (एक जुलाई) दोपहर 12 बजे जांच
एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंच चुके हैं। इस बारे में
उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी। साथ ही, शिवसैनिकों से अपील भी की।
बता दें कि संजय राउत को 2007 के जमीन घोटाला मामले में
ईडी ने समन जारी किया है और एक जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था।
शिवसेना नेता संजय राउत पहुंचे ईडी दफ्तर
ईडी दफ्तर के बाहर पहुंचने के बाद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा, ‘मैं निर्भीक व्यक्ति हूं। मुझे किसी भी बात का डर नहीं है,
क्योंकि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कुछ भी गलत नहीं किया।
यदि यह सब कुछ राजनीति से प्रेरित होकर किया गया है तो हम सभी को
इसका पता लग जाएगा। इस वक्त मैं निष्पक्ष जांच
एजेंसी के पास जा रहा हूं। मैं उन पर पूर्णत विश्वास करता हूं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से मिले समन और पेशी पर संजय राउत ने कहा
कि अगर वो (ED) मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि दूसरों की तरह मैं ED से दूर नहीं भागूंगा और उनका सामना
करने के लिए तैयार रहूंगा. शिवसेना के राज्यसभा
सांसद संजय राउत ने कहा कि ED के डर से लोग
देश छोड़कर चले गए, जबकि मैं उनके सामने जा रहा हूं.
शिवसेना नेता संजय राउत पहुंचे ईडी दफ्तर
संजय राउत ने ये बातें ईडी के ऑफिस में पेश होने से पहले कही.
संजय राउत शुक्रवार तक पूछताछ की.
मैं उनकी शंकाओं को दूर करने के लिए ईडी जा रहा हूं. अगर उनका कोई सवाल है
तो वे मुझसे पूछ सकते हैं. उन्होंने कहा कि ED देश की एक बड़ी एजेंसी है.
अगर वे चाहते हैं कि मेरी जांच हो तो मैं उनके सामने पेश होने के लिए तैयार हूं.
