
सर्दियों में डल हो गया है फेस तो अप्लाई करें मक्के के आटे का फेसपैक
मक्के का आटा हमारी स्किन की गहराई से सफाई करता है और नेचुरल चमक देता है। अगर
आप सप्ताह में दो-तीन बार इस आटे से बने फेसपैक का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपका
फेस खिल उठेगा।मक्के का आटा स्क्रब की तरह काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने
में सहायता करता है। आप बिना सोचे-समझे सप्ताह में दो बार इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती
हैं। आटे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है, जो स्किन को जवां बनाए रखते हैं। इस फेसपैक को
अप्लाई करने से स्किन की झुर्रियां कम हो जाती हैं। साथ ही यह फेसपैक पिगमेंटेशन और टैनिंग
को भी कम करता है।यह फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मक्के का आटा लें।
अब इसमें धीरे-धीरे कच्चा दूध डालें और इसको अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें शहद और
गुलाबजल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को फेस और गर्दन पर अप्लाई करें।
लगाने के बाद इसको 15-20 मिनट तक सूखने दें। अब हल्के गुनगुने पानी से स्क्रब करते हुए
चेहरा धो लें।बता दें कि यह फेसपैक आपकी स्किन को नेचुरल रूप से स्वस्थ और चमकदार
बनाएगा। लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखता है। क्योंकि
अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो आपको पहले पैट टेस्ट जरूर करना चाहिए। इस फेसपैक
को आंखों और होंठों के आसपास न लगाएं। क्योंकि अगर यह गलती से आंख के अंदर चला जाता
है, तो आपको दिक्कत हो सकती है।