सांसद प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को रेल प्रगति से अवगत कराया

सांसद प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को रेल प्रगति से अवगत कराया
सांसद प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को रेल प्रगति से अवगत कराया

चर्चा के मुख्य विषयों में वानियम्बलम रोड ओवरब्रिज और नीलांबुर रोड अंडरब्रिज जैसी

प्रमुख परियोजनाएं शामिल थीं, जो यातायात की भीड़ को कम करने में सुधार के लिए

महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार

को अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ एक विस्तृत नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने

क्षेत्र में रेलवे की सेवाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की

जानकारी दी। यंका की मीडिया टीम द्वारा साझा किए गए नोट के अनुसार, वायनाड

की सांसद ने दैनिक यात्रियों और निवासियों को प्रभावित करने वाले लंबे समय से चले

आ रहे रेलवे मुद्दों को हल करने के लिए जारी प्रयासों के बारे में बताया। लोकसभा सदस्य

ने कहा कि यात्रियों के कई अनुरोधों और शिकायतों के बाद उन्होंने पांच मई को दक्षिणी

रेलवे के पलक्कड़ डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक

का उद्देश्य विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की स्थिति का आकलन करना तथा उन्हें शीघ्र

पूरा करने के उपाय ढूंढना था। चर्चा के मुख्य विषयों में वानियम्बलम रोड ओवरब्रिज और

नीलांबुर रोड अंडरब्रिज जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल थीं, जो यातायात की भीड़ को

सांसद प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को रेल प्रगति से अवगत कराया

कम करने में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रियंका गांधी ने लोगों को आश्वासन दिया कि

वह रेलवे अधिकारियों पर इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए दबाव डाल

रही हैं। सांसद ने नीलांबुर में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नियोजित सुधारों

तथा मेलत्तुर और कुलुकल्लूर में नए क्रॉसिंग स्टेशनों के निर्माण की ओर भी ध्यान

आकर्षित किया। इन पहल से प्रमुख मार्गों पर ट्रेन सेवाओं की संख्या में वृद्धि होने

की उम्मीद है।प्रियंका गांधी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह रेलवे अधिकारियों

पर इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए दबाव डाल रही हैं।सांसद ने

नीलांबुर में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नियोजित सुधारों तथा मेलत्तुर

और कुलुकल्लूर में नए क्रॉसिंग स्टेशनों के निर्माण की ओर भी ध्यान आकर्षित किया

 इन पहल से प्रमुख मार्गों पर ट्रेन सेवाओं की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »