
सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 DME के लिए एडमिट कार्ड जारी
नई दिल्ली। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन
भर्ती (CONSTABLE/TRADESMEN – 2022 IN CISF) के लिए डिटेल्ड मेडिकल
एग्जामिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
जो उम्मीदवार DME के लिए शॉर्टलिस्ट हैं वे तुरंत ही सीआईएसएफ की ऑफिशियल
वेबसाइट पर जाकर cisfrectt.cisf.gov.in या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गये डायरेक्ट
लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी।
सीएसआईएफ की ओर से डीएमई के लिए चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गयी है।
मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गयी है।
जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज है केवल वे ही डीएमई के लिए शॉर्टलिस्ट
माने जायेंगे और केवल वे उम्मीदवार ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 DME के लिए एडमिट कार्ड जारी
सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल/ ट्रेड्समैन भर्ती के लिए एडमिट कार्ड एवं रिजल्ट चेक
करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको NOTICE BOARD के नीचे एडमिट कार्ड एवं
डीएमई के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की लिस्ट का लिंक दिखाई देगा।
इसके बाद आप पहले शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों की लिस्ट चेक करें।
अगर आपका नाम इस लिस्ट में दर्ज है तो आप एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
CISF Tradesman Result: एडमिट कार्ड एवं रिजल्ट प्राप्त करने के मुख्य बिंदु
अब आपको नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो
जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) का
आयोजन 15 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती
के माध्यम से कुल 710 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।