
सेब से लेकर अनानास तक इन फलों की मदद से बनाएं चटनी
फलों की चटनी की खास बात यह है कि इसमें वैरायटी की कमी नहीं है। आप कई तरह के
फलों जैसे सेब, अनानास, आम आदि की मदद से चटनी बनाकर तैयार कर सकते हैं और
उसे अपने खाने का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको
अलग-अलग तरह की फ्रूट चटनी बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं-
सेब की चटनी
सेब की चटनी को सेब, प्याज, किशमिश, ब्राउन शुगर, सिरका, दालचीनी, लौंग और नमक
की मदद से तैयार किया जाता है। चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सेब और प्याज को
छीलकर काट लें। अब एक पैन में चीनी, सिरका और मसाले मिलाएं। अब इसमें सेब, प्याज
और किशमिश डालें। मिश्रण के गाढ़ा होने और सेब के नरम होने तक पकाएं। स्टोर
करने से पहले ठंडा करें।
अनानास की चटनी
अनानास की चटनी का स्वाद लाजवाब होता है। इसे खाते समय आपको मीठेपन के
साथ-साथ हल्के तीखेपन का भी अहसास होगा। अनानास की चटनी बनाने के लिए
आपको अनानास, चीनी, सिरका, अदरक, मिर्च, सरसों के बीज और नमक चाहिए।
सबसे पहले अनानास को काट लें। एक पैन में अनानास को चीनी और सिरके के साथ
पकाएं। अदरक, मिर्च और सरसों के बीज डालें। मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं।
परोसने से पहले इसे ठंडा होने दें।