(9).jpg)
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी भावुक होकर बोले, ‘मुझे खुशी है कि
सोलापुर के हजारों गरीबों के लिए, हजारों मजदूर साथियों के लिए हमने
जो संकल्प लिया था, वो आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना
के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण हुआ है।
मैं जाकर देखकर आया हूं और काश मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।
इतना कहकर पीएम मोदी ने अचानक कुछ देर के लिए अपने भाषण को बीच में ही रोक दिया।
इसके बाद उन्होंने भावुक होकर कहा, ‘ये चीजें देखता हूं तो मन को इतना संतोष होता है
सोलापुर में भाषण के दौरान भावुक हुए PM मोदी
ये हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो उनका आशीर्वाद
मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है। जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था,
तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाबी देने भी मैं खुद आऊंगा।’
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि जो लोग इन नए घरों में रहने जा रहे हैं,
उन्हें छोटे सपने नहीं देखने चाहिए। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि
बड़े सपने देखें, कभी छोटे सपने न देखें!
आपके सपने पूरे करना मेरी गारंटी है। आपके सपने ही मेरा संकल्प हैं।
विपक्ष पर भी साधा PM ने निशाना
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ
के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबों के नाम पर योजनाएं
तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था।
उनके हक का पैसा बिचौलिये लूट जाते थे।
पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी।
सोलापुर में भाषण के दौरान भावुक हुए PM मोदी
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को राज्य के लाभार्थियों से बातचीत की।
इस बीच बचपन का जिक्र आने पर उन्होंने अपने भाषण को
कुछ पलों के लिए रोक दिया। पानी पीने के बाद
पीएम मोदी ने फिर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब वो इस योजना का
शिलान्यास करने आए थे तो उन्होंने वादा किया था
कि घर की चाभी भी लोगों को सौंपने वो खुद आएंगे।