
साउथ कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने ग्रेटर नोएडा में अपनी फैक्ट्री में लैपटॉप
का उत्पादन करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने इसी संयंत्र में फीचर फोन, स्मार्टफोन, वियरेबल्स
और टैबलेट्स का उत्पादन भी करती है। सूत्रो ने बताया कि सैमसंग भारत में अपने मैन्यूफैक्चरिंग
पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इसी के तहत ग्रेटर नोएडा संयंत्र में लैपटॉप का उत्पादन शुरू
किया गया है।सैमसंग अब भारत में सिर्फ मोबाइल और टैबलट के साथ-साथ मेड इन इंडिया लैपटॉप
भी बनाएगी। साउथ कोरिया की इस दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में अपनी फैक्ट्री
में लैपटॉप का उत्पादन करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने इसी संयंत्र में फीचर फोन, स्मार्टफोन,
वियरेबल्स और टैबलेट्स का उत्पादन भी करती है। सूत्रो ने बताया कि सैमसंग भारत में अपने
मैन्यूफैक्चरिंग पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इसी के तहत ग्रेटर नोएडा संयंत्र में लैपटॉप
का उत्पादन शुरू किया गया है।
स्मार्टफोन और टैबलेट के बाद अब भारत में Samsung बनाएगा
सैमसंग इस संयंत्र में कई और उत्पादों की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने की योजना बना रही है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को सैमसंग के साउथ पश्चिम एशिया
के सीईओ जेबी पार्क के साथ बैठ के बाद कहा था कि कंपनी भारत में अपने उपकरणों की
मैन्यूफैक्चरिंग का विस्तार जारी रखे हुए है। सैमसंग ने 1996 में भारत में अपना पहला
वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग संयंत्र स्थापिक किया था। इस साल की शुरूआत में
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेसिडेंट टीएम रोह ने कहा था कि कंपनी ने भारत में लैपटॉप
मैन्यूफैक्चरिंग की तैयारी शुरू कर दी है। वैश्विक स्तर पर सैमसंग की दूसरी सबसे बड़ी
मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग इकाई भी भारत में है और ये ऐप्पल के बाद भारत की दूसरी सबसे
बड़ी मोबाइल फोन निर्यातक भी है।
कंपनी अपने इसी संयंत्र में फीचर फोन, स्मार्टफोन,
वियरेबल्स और टैबलेट्स का उत्पादन भी करती है।