
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार ने अपनी पूरी ताकत ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में डाल दी है।
आज यहां का बच्चा-बच्चा ये कह रहा है कि नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ करते हैं।
हम एक वोट भी चुराने नहीं देंगे’, सीतामढ़ी में बोले राहुल गांधी, बिहार की मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख गरीबों
वोट चोर – गद्दी छोड़। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमने सबूत के साथ दिखाया है
कि BJP ने ‘वोट चोरी’ की है।
भाजपा के लोग ध्यान से सुन लें- हमने अभी सिर्फ एक विधानसभा का सबूत दिया है।
आने वाले समय में हम लोकसभा, हरियाणा और बाकी प्रदेशों में भी ‘वोट चोरी’ का सबूत देंगे।
हम ये साबित कर देंगे कि बीजेपी-आरएसएस ‘वोट चोरी’ कर ही चुनाव जीतते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें जो संविधान दिया है
वो एक पवित्र किताब है। इसमें हमारे देश की सोच है, विचारधारा है।
संविधान ने ही दलितों को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है
लेकिन BJP के लोग ये अधिकार आपसे छीनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में जो 65 लाख वोट कटे हैं
उनमें दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीबों के नाम हैं
अमीरों का नाम नहीं है।
भाजपा आपकी आवाज को दबाना चाहती है
लेकिन मैं ये साफ कह दूं- हम आपके साथ खड़े हैं, इन्हें आपकी आवाज दबाने नहीं देंगे।