
पहाड़ी नून बनाने के लिए सामग्री
– ½ कप नमक (सेंधा नमक या साधारण नमक)
– ½ कप काला या लाल नमक
– 1 कप ताजी पुदीने की पत्तियां
– 1 चम्मच धनिये के बीज
– 2-3 हरी मिर्च
– 4-5 हरी लहसुन या कलियां
– 1 चम्मच जीरा
हर एक खाने में जान डाल देगा पहाड़ी नून
– सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप नमक, एक कप ताजी पुदीना की पत्तियां, एक चम्मच धनिया
के बीज, दो से तीन हरी मिर्च, लहसुन, एक चम्मच जीरा डालकर रख लें।- अब इन्हें या तो मिक्सर
में दरदरा पीस लें या क्रश कर लें।- अब इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में रखें और इसमें आधा कप
सफेद नमक और आधा कप कम लाल नमक मिलाएं। – अब सभी सामग्री को हाथ या चम्मच की
मदद से अच्छी तरह मिला लें। इससे इसका स्वाद और सुगंध बढ़ जाएगी।- अब इसे अच्छे से सुखा
लें। आप इसे धूप में या माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं। अगर आप बारीक पाउडर बनाना चाहते हैं
तो इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। आपका हरा नमक तैयार है।