हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में चार की हुई मौत

 हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में चार की हुई मौत
 हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में चार की हुई मौत
इसी बीच गंगनानी के आगे बने नाम मंदिर के नीचे बह रही भागीरथी नदी के पास ही
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना के
जवान, आपदा प्रबंधन की टीम, एंबुलेंस, तहसीलदार, भटवाड़ी, बीडीओ भटवाड़ी की
टीम हादसे के स्थल के लिए रवाना हो गई है। घटना सुबह नौ बजे हुई है, जब हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।
उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हो गया है। उत्तरकाशी के गंगनानी के आगे एक
हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में पांच से छह यात्री सवार थे। इन यात्रियों
में से चार यात्रियों की मृत्यु हो गई है। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए है।
उत्तरकाशी के डीएम भी मौके पर घटना का जायजा लेने के लिए रवाना हो चुके है।
यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून के पास बने हर्षिल हेलीपैड के लिए उड़ान भर
चुका था। इसी बीच गंगनानी के आगे बने नाम मंदिर के नीचे बह रही भागीरथी
नदी के पास ही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

 हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में चार की हुई मौत

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना के जवान, आपदा प्रबंधन की

टीम, एंबुलेंस, तहसीलदार, भटवाड़ी, बीडीओ भटवाड़ी की टीम हादसे के स्थल

के लिए रवाना हो गई है। घटना सुबह नौ बजे हुई है, जब हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।

बता दें कि ये हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी का था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की

और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “ईश्वर दुर्घटना

में मारे गए लोगों की आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को

इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” धामी ने कहा कि उन्होंने

प्रशासन को घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने और दुर्घटना की जांच करने के

निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं

और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »