
हेलीकॉप्टर ने अरब सागर में आपातकालीन लैंडिंग की
उक्त अभियान के दौरान आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर को समुद्र में आपातकालीन लैंडिंग
करनी पड़ी, जिसमें 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। चालक दल के एक सदस्य को बचा
लिया गया है और शेष 3 चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी है। विमान का मलबा मिल
गया है। यह घटना तब हुई, जब हेलीकॉप्टर लोगों को निकालने के लिए जहाज के पास पहुंच
रहा था। वर्तमान में, आईसीजी ने तलाशी अभियान के लिए 04 जहाजों और दो विमानों को
लगाया है।”सोमवार रात राजस्थान के बाड़मेर में उत्तरलाई वायुसेना एयरबेस क्षेत्र के पास
वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लड़ाकू विमान का एक वीडियो
सामने आया है, जिसमें मिग-29 आग में जलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना आलणियो
की ढाणी स्थित मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल एमपीटी रोड के पास हुई। दुर्घटना के बाद नागाणा
पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार पायलट सुरक्षित है। पुलिस अधीक्षक
नरेंद्र मीना ने बताया, “विमान आज रात बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह घटना आबादी
वाले इलाके से दूर हुई।” उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मिग-29 ने लैंडिंग जोन से उड़ान भरी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो
गया। सौभाग्य से पायलट सुरक्षित निकल गया, लेकिन विमान पूरी तरह नष्ट हो गया। इस
घटना के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।