अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

मायावती
अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

नयी दिल्ली, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक

दल के साथ गठबंधन करने की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि बसपा अपने दम पर अकेले

चुनाव लड़ेगी।
सुश्री मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि बसपा के संबंध में गठबंधन को लेकर गलतफहमी

और गलत जानकारियां फैलाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से इस संबंध में सतर्क रहने की अपील करते हुए

कहा कि पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है। उन्होंने कहा, “बहुजन समाज के हित में बसपा का

अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है। सुश्री मायावती ने कहा कि बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव

अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा

आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फर्जी एवं गलत खबर है। मीडिया को ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर

अपनी विश्वसनीयता नहीं खोनी चाहिए । बसपा प्रमुख ने कहा, “ख़ासकर उत्तर प्रदेश में बसपा के काफी

मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन

किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज

के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।

मायावती नहीं होंगी किसी गठबंधन का हिस्सा

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती पहले ही स्पष्ट कर

चुकी हैं कि वह लोकसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी. अटकलें थीं कि

कांग्रेस पार्टी मायावती को इंडिया गठबंधन में शामिल करने के लिए मना सकती है. हालांकि,

उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़गी,

बल्कि अपने दम पर तमाम सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

2019 में मायावती की पार्टी को मिली थी 10 सीटें

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी

आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव

अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है. उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाने

की अटकलों को अफवाह और घोर फर्जी खबर बताई है. बीते लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने

22 फीसदी वोट हासिल की थी. पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 38 सीटों पर

चुनाव लड़ा था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »