अगर आपके फोन में दिखाई दें यह संकेत

अगर आपके फोन में दिखाई दें यह संकेत
अगर आपके फोन में दिखाई दें यह संकेत
आज के समय में फ्रॉड नए-नए तरीके से किया जा रहा। साइबर स्कैमर्स पैसे ठगने के लिए कई तरीके
इस्तेमाल कर रहे है। आजकल फोन को हैक करके पर्सनल बातें भी लीक की जा रही है। अगर आपको
भी अपने मोबाइल में दिखें ये संकेत तो हो जाए सतर्क।आजकल साइबर फ्रॉड या साइबर स्कैमर्स ने पैसे
ठगने के लिए नए तरीके अपना लिए है। रोजाना नए-नए केस सामने आ रहे हैं। कुछ केस में तो पैसे
ठगते हैं, तो कुछ में पर्सनल बातें लीक हो जाती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स
से बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से चेक कर सकते हैं किसी ने फोन हैक तो नहीं किया है। 

अगर आपके फोन में दिखाई दें यह संकेत

-अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपका फोन कहीं हैक तो नहीं हुआ तो इन बातों का रखें

ध्यान। ये खास टिप्स आपके लिए है।

– अगर किसी व्यक्ति ने आपका फोन हैक कर लिया है और वह चोरी छिपे आपकी कोई

बातों को सुन रहा है, तो डिस्प्ले पर एक आइकन आएगा। 

– स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर राइट पर माइक या फिर ग्रीन कलर का डॉट नजर आएगा। यह

तभी दिखता है, जब कोई ऐप या सॉफ्टवेयर मोबाइल का माइक एक्सेस करता है।

– यदि किसी ने आपके फोन को हैक किया है तो फिर आपकी सारी बातें चोरी छिपे सुन रहा है,

तो आपकी मोबाइल की बैटरी जल्दी ड्रेन होगा।

– वहीं, अगर आपका फोन हैंग या लैग होने की पीछे की वजह हैकिंग भी हो सकती है। अक्सर

मोबाइल हैकर्स के कंट्रोल के कारण मोबाइल प्रोसेसर पर लोड बढ़ जाता है। इस कारण वह लैग कर सकता है।

– अगर आपके मोबाइल का डेटा जल्दी से खत्म होता है, तो यह संकेत मोबाइल हैकिंग का भी हो सकता है।

स्मार्टफोन के सेफ्टी के लिए क्या करें

अगर आप हैकिंग से बचना चाहते हैं तो आप स्क्रीन टाइम कंट्रोल या स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर

का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आप देख सकते हैं कि आपकी मर्जी के खिलाफ कौन-सा ऐप काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »