अग्रसेन जयंती उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया

बलांगीर में अग्रसेन जयंती उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया

निधि मीडिया न्यूज बलांगीर ओडिशा
मारवाड़ी व अग्रवाल समाज के कुल पिता श्री श्री 1008 श्री अग्रसेन महाराज जी का जन्म अश्विनी शुक्ल प्रतिपदा के दिन हुआ था।

इसी दिन से जगत जननी मां दुर्गा की पूजा भी प्रारंभ होती है। इसे एक विशेष शुभ दिन माना जाता है।

इस वर्ष 26 सितंबर को बलांगीर मारवाड़ी समाज द्वारा बहुत धूमधाम से अग्रसेन जयंती मनाई गई।

स्थानीय अग्रसेन भवन में स्थित अग्रसेन मंदिर में सुबह 8:30 बजे पूजन व आरती की गई।

तत्पश्चात 10:00 बजे अग्रसेन भवन से एक विशाल सुंदर शांतिपूर्ण एकता के स्वरूप शोभा यात्रा

बलांगीर शहर में निकाली गई। रास्ते में सल्पाहार का भी शुभ बंदोबस्त किया गया था।

शाम 6:00 बजे टाउन हॉल में समारोह का शुभारंभ किया गया था। तत्पश्चात कोलकाता से आए

अग्रसेन जयंती उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया

 

राजस्थानी लोक नृत्य घूमर का भी सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया था। समग्र समाज वासियों

के लिए प्रसाद तुल्य आग्रभोज का स्वादिष्ट भोजन का व्यवस्था किया गया था।

यह सारा कार्यक्रम समाज के चारों संस्था मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी महिला समिति,

मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा ने मिलकर बहुत ही भव्य रुप

से करने में सफल हो पाए। अग्रसेन जयंती महोत्सव समाज का एक सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है।

इस कार्यक्रम में सभी संस्थाओं द्वारा अलग-अलग प्रकार के प्रतियोगिता समाज बंधुओं के बीच रखा जाता है।

जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। और अपने प्रतिभा प्रदर्शन का एक विशेष मंच पाते हैं।

जहां विजेता पुरस्कृत भी होते हैं। उपविजेता अपना प्रतिभा को विकास करने का उत्साह भी पाते हैं।

बिना कोई द्वेष व बैर भाव के सभी के तन मन धन के सहयोग से समाज का यह उत्सव महोत्सव

में परिणत हो पाता है। इस समारोह में अखिल भारतीय

मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कटक शाखा के श्री

 

गणेश कंदोई बतौर मुख्य अतिथि के रूप में योगदान दिए थे।

जहां अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संबलपुर शाखा के

डॉक्टर पुरुषोत्तम अग्रवाल बतौर मुख्य वक्ता के रूप में योगदान दिए थे।

कटक से पधारे विमल पारसरामपुरिया, सुरेश पोद्दार, संजय अग्रवाल सम्मानित

अतिथि के तौर पर शामिल रहे। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मनोज जैन, सचिव रवि अग्रवाल,

मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्षा सुषमा गोयल, सचिव प्रियंका अग्रवाल,

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, सचिव नरेश अग्रवाल, समृद्धि शाखा के

अध्यक्षा सीमा जैन, सचिव बबली अग्रवाल, मंचासीन रहे। इस भव्य कार्यक्रम का

अग्रसेन जयंती उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया

सुंदर मंच संचालन समाज के छुपे सितारे नेहा गोयल, नीलम अग्रवाल, श्रृष्टि अग्रवाल एवं

दीक्षा चौधरी के द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत के लिए समृद्धि शाखा एवं

समिति के सदस्याएं मिलकर बहुत सुंदर स्वागत गीतिका प्रस्तुत किये। दीप प्रज्वलन

व महाराज अग्रसेन जी के पूजन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस बार मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एक विशेष प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था

क्यों बने करोड़पति टीवी सीरियल में अमिताभ बच्चन द्वारा कौन बनेगा करोड़पति का

हूबहू नकल तरीके से सम्मेलन के सचिव रवि अग्रवाल के सुपुत्र इंजीनियर मोहित

अग्रवाल जी द्वारा प्रश्नोत्तर संचालन किया गया। और उसको साकार रूप देने के लिए वर्तमान के

अध्यक्ष रितेश अग्रवाल एवं उनके पूर्ण सहयोगी रोहित अग्रवाल, ऋषभ जैन, अमित चौधरी,

पियूस अग्रवाल, दीपक छापरिया आदि द्वारा बहुत सुंदर ढंग से संपन्न हो पाया।

पहली बार होने के कारण लोग इस कार्यक्रम को बहुत सराहा गया। अंताक्षरी कार्यक्रम

एक सुंदर संगीतमय वातावरण में सभी समाज बंधुओं द्वारा प्रतिभागीता लेते हुए किया गया।

इस शुभ अवसर पर समाज के प्राय सभी लोग उपस्थित रहकर अपनी एकता का प्रदर्शन किए।

इस कार्यक्रम को और चार चांद लगाने के लिए समाज के विशेष तथा विशिष्ट कर्णधार,

रीना गोयल बलांगीर ओडिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »