Rajnath Singh: आतंकवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, बोले- पाक में पनाह लिए आतंकियों को घुसकर मारेगा भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम
देने की कोशिश करने के बाद सीमा पार भागने वाले किसी अपराधी को भारत पाकिस्तान में
घुसकर मारेगा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई आतंकवाद को बढ़ावादेगा तो हम
उसे नहीं छोड़ेंगे। भारत पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। आगे उन्होंने
कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। लेकिन
अगर कोई बार-बार भारत को आंखें दिखाएगा भारत आएगा और आतंकी गतिविधियों को
बढ़ावा देने की कोशिश करेगा।
हम पड़ोसी देश में घुसकर मारेंगे
उन्होंने कहा, आतंकी यदि पाकिस्तान भाग जाएगा, तो हम उसे मारने के लिए पड़ोसी
देश में घुस जाएंगे। सीएनएन न्यूज18 को दिए साक्षात्कार में रक्षा मंत्री ने कहा, भारत
हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। लेकिन अगर
कोई बार-बार भारत को आंखें दिखाएगा, भारत आएगा और आतंकी गतिविधियों
को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।
राजनाथ सिंह ने कही ये बात
राजनाथ की यह टिप्पणी ब्रिटेन के गार्जियन अखबार द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित
करने के एक दिन बाद आई है। इसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने विदेशी धरती
पर रहने वाले आतंकियों को खत्म करने की व्यापक योजना के तहत 2020 से अब
तक पाकिस्तान में लगभग 20 अपराधियों को मार डाला है।
आतंकवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक
भारत के विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट पर टिप्पणी के लिए रॉयटर के अनुरोध का जवाब
नहीं दिया, जबकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने से इन्कार करता रहा है। पाकिस्तान ने इस साल
की शुरुआत में कहा था कि