
ओटावा। Hardeep Singh Nijjar killing। खालिस्तानी समर्थक
आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में तीन लोगों को कनाडा
पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस ने तीन आरोपियों की तस्वीर
साझा की है। इसके अलावा पुलिस ने उस कार की तस्वीर भी साझा की है,
जिसका इस्तेमाल इन आरोपियों ने निज्जर की हत्या करने से ठीक पहले
की थी।भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी
घोषित किया था। हरदीप सिंह निज्जर की जून, 2023 में सरे में एक गुरुद्वारे
के निकट हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जस्टिन ट्रूडो सरकार
ने निज्जर की हत्या के लिए भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था।
हालांकि, भारत सरकार ने कनाडा के दावों को बेबुनियाद बताया था।Hardeep
Singh Nijjar killing खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की
हत्या के मामले में तीन लोगों को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन तीन
हत्यारों को लेकर कनाडा पुलिस ने अहम जानकारी दी है। गिरफ्तार किए गए
आरोपितों की पहचान करनप्रीत सिंह कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ के रूप
में हुई है। ये पंजाब और हरियाणा के नागरिक बताए जा रहे हैं।
कनाडा पुलिस ने आरोपियो से जुड़े 5 बड़े खुलासे किए।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और
करण बराड़ के रूप में हुई है। ये पंजाब और हरियाणा के नागरिक बताए जा रहे हैं।
सभी वर्ष 2021 में टेंपरेरी और स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आए थे लेकिन इनमें से
किसी ने भी वहां पढ़ाई के लिए दाखिला नहीं लिया था। ये सभी आरोपितों का संबंध
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से बताया जा रहा है। तीनों को अलबर्टा के एडमोंटन में गिरफ्तार
किया गया। कनाडा के एक अखबार ने कनाडाई पुलिस के हवाले से दावा किया है कि
गिरफ्तार आरोपी लॉरेंश बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे। कनाडा पुलिस ने हत्या के
पीछे के मकसद को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों
ने भारत से किसी भी संबंध का कोई सबूत नहीं दिया है। तीनों संदिग्ध गैर-स्थायी
निवासी परमिट पर कनाडा में रह रहे थे
आतंकी निज्जर के कातिलों का है लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन
बता दें कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित
किया था। हरदीप सिंह निज्जर की जून, 2023 में सरे में एक गुरुद्वारे के निकट हमलावरों
ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जस्टिन ट्रूडो सरकार ने निज्जर की हत्या के लिए भारत
की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, भारत सरकार ने कनाडा के दावों को
बेबुनियाद बताया था।