
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत अब अगली पीढ़ी के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी
ढांचे के निर्माण करने में दिन-रात जुटा हुआ है।
जो कार्य स्थिरता और दीर्घकालिक सोच से प्रेरित है।
नरेन्द्र मोदी का यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत की मजबूत
नींव तैयार करने का कार्य बखूबी कर रहा है।
भारत में लंबे समय तक लगातार सत्ता में रहते हुए सेवा करने वाले राजनेता
राष्ट्रहित और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले
मां भारती के सच्चे-सपूत, नए आधुनिक सशक्त शक्तिशाली भारत के शिल्पकार
और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है।
मैं उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें
और देश का नाम रोशन करते रहें और हम भारतवासियों का मार्गदर्शन करते रहें।
आधुनिक सशक्त व शक्तिशाली नए भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री “नरेन्द्र मोदी”
वैसे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कार्यों के दम पर अब आधुनिक, सशक्त,
शक्तिशाली नए भारत के शिल्पकार बन चुकें हैं
यह तथ्य अब किसी से भी छिपा हुआ नहीं है।
कोई भी व्यक्ति राजनीतिक लाभ लेने के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
के भारत के नव निर्माण के लिए दिये गये योगदान
को कमतर आंकने का कार्य कर सकता है।
लेकिन धरातल पर सच्चाई यह है कि नरेन्द्र मोदी ने देश में आजादी के दशकों
बाद दूरदराज के दुर्गम इलाकों तक में भी हम भारतीयों के लिए विश्व
स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का कार्य किया है
जो काबिले-तारीफ व अचंभित करने वाला है।
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आज बड़े पैमाने
पर इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव हो रहा है।