उकलाना पुलिस की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह

व्यापारी वर्ग धरने पर बैठा

उकलाना पुलिस की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह

उकलाना पुलिस की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह

19/7/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

डीएसपी रोहतास ने तबादले का आश्वासन दिया धरना समाप्त

स्वर्णकार को दुसरे जिले से पकड़ कर की पिटाई, तीन हजार रुपये लेकर निर्दोष मान लिया

उकलाना हिसार हरियाणा

उकलाना पुलिस के एक एएसआई प्रदीप द्वारा एक चोर की आड़ लेकर

दुसरे जिले फतेहाबाद के गांव सनियाना से उकलाना निवासी स्वर्णकार

पुनीत सुपुत्र राजेंद्र सोनी को नियमों का उल्लंघन करते हुए थाना

उकलाना में लाकर मारपीट करने और तीन हजार रुपये लेकर छोड देने

की घटना से क्षुब्ध व्यापारी आज धरने पर बैठ गए।
धरनास्थल पर पीड़ित पुनीत ने सारी वारदात का खुलासा किया।

उकलाना पुलिस की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह

धरने पर पंहुचे सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश बंसल ने आरोप लगाया

कि उकलाना का थाना , भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।
धरना की सुचना मिलते ही डीएसपी रोहतास सिहाग नगरपालिका

के चेयरमैन सुशील सिंगला के कार्यालय में पंहुचे और वारदात की जानकारी ली।

उन्होंने अन्य व्यापारी नेताओं से भी जानकारी प्राप्त की।

इस कर्मचारी का जनता के साथ व्यवहार आपत्तिजनक पाया गया है।

डीएसपी धरनास्थल पर भी पंहुचे और बताया कि कानून का पालन पुलिस ने भी करना पड़ता हैं।

एसपी साहब ने एएसआई प्रदीप की भूमिका को लेकर थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांग ली है।

इसके उकलाना से तबादले की सिफारिश उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही हैं।

उन्होंने धरनारत लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर पुलिस कोई उत्पीड़न करती हैं

तो इसकी जानकारी सीधे उनको दी जाए।

उन्होंने धरना खत्म करने की अपील की जिसे व्यापारी वर्ग ने मान लिया।

उकलाना पुलिस की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह

धरने पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन अजीत लितानी , आढती ऐसोसिएशन

के प्रधान राजेश बिठमड़ा, रोशन मित्तल , महेन्द्र सोनी, करियाना ऐसोसिएशन

के प्रधान विनोद गर्ग, मोबाइल ऐसोसिएशन के प्रधान अनील , ऋषि पाल सोनी,

महाबीर, पवन , बजरंग सोनी, राधा कृष्ण, संजय, नीटू, राजेंद्र, सज्जन सोनी ,

बलराज गर्ग, अजय, बनारसी, हनुमानजी, मदनलाल, महेंद्र दहमणिया, राजकुमार गर्ग ,

श्याम सुंदर बंसल , सज्जन मित्तल, मोहनलाल सोनी, प्रवीण गील , चंद्र, रमेश

अग्रवाल, हनुमान, मंगल, चंद्र, अमन, निशू,

महाबीरी खैरी, अनील, दिनेश समेत काफी संख्या में व्यापारी मोजूद थे।

रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »