
तना नदी काउंटी के कमांडर अली एनडीमा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया
उत्तरी केन्या में नदी पुल पर एक बस बाढ़ के पानी में बह गयी हालांकि वाहन में सवार में 51 यात्रियों को सुरक्षित
बचा लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तना नदी काउंटी के कमांडर अली एनडीमा
ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि बस अभी तक पुल से लगभग 30 मीटर दूर नदी में फंसी हुई है, हालांकि
जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। एनडीमा ने बताया कि पुल को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर
दिया गया है। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा
और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उत्तरी केन्या में पुल पर बाढ़ के पानी में बही बस
उन्होंने बताया कि पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है, जिसने यात्रियों की परवाह किये बिना बाढ़
के पानी के बीच गाड़ी चलाने का निर्णय किया। पुलिस ने बताया कि कुछ यात्री बस के डूबने से ठीक
पहले वाहन से निकलने में सफल रहे जबकि अन्य यात्री बस की छत पर चढ़ गए। केन्या की सड़क
एजेंसी ने इस पुल के दूसरे हिस्से को बंद करने की घोषणा की थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद यह
घटना हुई। इस क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के कारण तना नदी में बाढ़ आई हुई है।
एनडीमा ने बताया कि पुल को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर
दिया गया है। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति
को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।